Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Update: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन एक साथ मिलेंगे 7500 रूपये

Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Update: झारखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है! मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जिन महिलाओं को जनवरी महीने की किस्त नहीं मिली थी, उनके लिए राहत की खबर है। अब सरकार ने फैसला किया है कि मार्च की शुरुआती सप्ताह में लाभार्थियों को छठी सातवीं ओर आठवीं किस्त की राशि एक साथ मिलेगी।

यानी कि इस बार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। राज्य सरकार इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन, जनवरी महीने में तकनीकी कारणों और सत्यापन में देरी के चलते महिलाओं को पैसा नहीं मिल पाया था। अब सरकार ने घोषणा की है कि 3 किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Update Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Update
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की सभी पात्र महिलाएं
राशि हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता
नई अपडेटछठी सातवीं ओर आठवीं किस्त एक साथ मिलेगी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment Update

हाल में मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने यह साफ कर दिया है कि सभी पेंडिंग किस्तों का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। खासकर जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे, उनकी राशि अटक गई थी। इसके लिए सरकार ने जिलास्तरीय सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है ताकि हर पात्र महिला को उसका हक मिल सके।

इसके साथ ही जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं की खाते में जमा की जाएगी। इसके लिए सरकार ने बैंक खाता आधार से लिंक करने की तारीख समय सीमा को भी बढ़ाया हुआ है। अब महिलाएं मार्च महीने तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकती है और 2 किस्त की राशि एक साथ प्राप्त कर सकती है।

आज 1.5 लाख महिलाओं का नाम जोड़ा गया, यहां से देखें नई लिस्ट

Maiya Samman Yojana के लाभ

  • मंईया सम्मान योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।
  • मंईया सम्मान योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है जिससे बिचौलियों से बचा जा सके।
  • सरकार अब तक 58 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दे चुकी है।

छठी सातवीं ओर आठवीं किस्त की राशि कब मिलेगी?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत हाल में मिली जानकारी के अनुसार सरकार 3 किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में जमा करेगी। मार्च के शुरुआती सप्ताह में महिलाओं के खाते में यह पैसे जमा हो जाएंगे, जो कुल मिलाकर 7500 रूपये होते हैं।

जैसे ही सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि जारी करती है आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी भुगतान स्थिति को चेक कर सकती हैं। या फिर आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर भी मंईया सम्मान योजना के किस्त की जानकारी का सकती है।

Leave a Comment