Maiya Samman Yojana 7500 Rupees Payment: अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन सभी महिलाओ को मिलेंगे 7500 रुपये

Maiya Samman Yojana 7500 Rupees Payment: अगर आप झारखंड की उन महिलाओं में से हैं जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की हर किस्त का बेसब्री से इंतजार करती हैं तो आपके लिए अभी अभी एक शानदार खबर आई है। हर महीने 2500 रुपये की वो आर्थिक सहायता जो आपके घर के खर्चों में मदद करती है अब एक साथ 7500 रुपये के रूप में आपके खाते में आने वाली है।

झारखंड सरकार ने होली से पहले ये बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है लेकिन इसके लिए कुछ तैयारियां भी करनी होंगी। जिससे आप बिना किसी समस्या के इस योजना का पूरा लाभ उठा सकती हैं और होली पर अपने परिवार के लिए कुछ खास भी कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana 7500 Rupees Payment Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Rupees Payment
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
शुरूआतअगस्त 2024
राशि2500 रुपये प्रति माह
कुल राशि7500 रुपये 3 किस्तें
भुगतान तारीखमार्च 2025 होली से पहले
लाभार्थी18-50 साल की महिलाएं
ट्रांसफर का तरीकाDBT बैंक खाते में
राज्यझारखंड
आधिकारिक वेबसाईट Click Here

Maiya Samman Yojana 7500 Rupees Payment 2025

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने हाल ही में इस योजना की बकाया राशि को लेकर खुशखबरी दी है। इस ब्लॉग में हम आपको आसान शब्दों में बताएंगे कि इस योजना का नया अपडेट क्या है? रुका हुआ पैसा कब आएगा और सत्यापन की प्रक्रिया कैसे पूरी होगी।

इस अपडेट के अनुसार अब सभी पात्र महिलाओं को एक साथ 7500 रुपये मिलने वाले हैं। जिससे उनको एक ही बार मे ज्यादा मुनाफा हो सकेगा। लेकिन इस राशि को पाने के लिए आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे जिनकी पूरी जानकारी हम आगे देंगे।

मईयां सम्मान योजना वेबसाइट फिर से होगा चालू, 48 घंटे में मिलेगा समाधान!

होली पर मिलेगा तीन किस्तों का पैसा, जानिए क्या है अपडेट?

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने यह क्लियर कर दिया है कि मंईयां सम्मान योजना का रुका हुआ पैसा जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। इसमें छठी, सातवीं और आठवीं किस्त शामिल हैं जो हर बार 2500 रुपये की हैं। यानी कुल मिलाकर 7500 रुपये एक साथ आपके खाते में आएंगे। ये राशि मार्च 2025 में होली से पहले दी जा सकती है।

जैसा कि पहले दशहरा, छठ और क्रिसमस जैसे त्योहारों पर सरकार ने बहनों को तोहफा दिया था। झारखंड की करीब 59 लाख महिलाओं को ये पैसा मिलने की तैयारी है। सरकार इसे होली का खास उपहार बनाना चाहती है लेकिन इसके लिए सत्यापन का काम तेजी से पूरा करना जरूरी है।

सत्यापन में देरी और 60,000 अपात्र हटाए गए

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पैसा मिलने में थोड़ी देरी इसलिए हुई है क्योंकि आपके आवेदन के सत्यापन का काम अभी चल रही है। कुछ लोग गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठा रहे थे जिसके बाद सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू की। अब तक 60,000 से ज्यादा ऐसी महिलाओं को सूची से हटा दिया गया है जो योजना के पात्रता को पूरा नहीं करती थीं।

जांच का मकसद ये पता करना है कि पैसा सिर्फ सही लाभार्थी तक ही पहुंचे। आंगनवाड़ी सेविकाएं और पंचायत सचिव इस काम को जोर शोर से कर रहे हैं। कुछ जिलों में जांच शुरू हो चुकी है और जहाँ अभी बाकी है वहाँ जल्द शुरू होगी। जैसे ही ये प्रक्रिया पूरी होगी पात्र बहनों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।

आज 1.5 लाख महिलाओं का नाम जोड़ा गया, यहां से देखें नई लिस्ट

सत्यापन के लिए क्या करें और कब मिलेगा पैसा

अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं तो सत्यापन के लिए तैयार रहें। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आंगनवाड़ी सेविकाएं अपने केंद्रों पर कैंप लगाकर ये काम कर रही हैं। कुछ जगहों पर सेविकाओं ने बताया कि सरकार ने कम फॉर्म दिए हैं जिससे जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है।

लेकिन सरकार का कहना है कि जिन जिलों का सत्यापन का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा वहाँ की महिलाओं के खाते में 7500 रुपये भेज दिए जाएंगे। ये राशि डीबीटी के जरिए आएगी और अगर आपका सत्यापन हो चुका है तो होली पर ये पैसा आपके लिए बड़ी खुशखबरी बन सकता है।

Leave a Comment