Maiya Samman Yojana Holi Gift: होली में महिलाओं की खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेंगे पैसे

Maiya Samman Yojana Holi Gift: अगर आप झारखंड की उन बहनों में से हैं जो हर दिन अपने परिवार को संभालने के लिए मेहनत करती हैं तो आपके लिए होली से पहले एक बड़ी सौगात आने वाली है। मंईयां सम्मान योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार 60 लाख महिलाओं के खाते में 5000 रुपये डालने जा रही है। लेकिन इस खुशी के बीच एक चेतावनी भी है क्योंकि कुछ बहनें इस बार इस लाभ से वंचित रह सकती हैं।

इस योजना ने झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने का वादा किया था और अब होली से पहले ये वादा पूरा होने जा रहा है। लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया में कई अपात्र लोगों को बाहर किया गया है जिससे केवल पात्र लगों तक ही पैसे पहुंचे। इसलिए इस लेख को अच्छे से अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Holi Gift Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana Holi Gift
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
शुरूआतअगस्त 2024
राशि2500 रुपये प्रति माह
होली उपहार5000 रुपये (2 किस्तें)
लाभार्थी18-50 साल की महिलाएं
ट्रांसफर का तरीकाDBT (बैंक खाते में)
राज्यझारखंड
आधिकारिक वेबसाईट यहाँ क्लिक करें

Maiya Samman Yojana Holi Gift 2025

झारखंड की बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। होली से पहले हेमंत सोरेन सरकार लगभग 60 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 5000 रुपये की राशि भेजने जा रही है। ये पैसा जनवरी और फरवरी की 2 बकाया किस्तों का पैसा है जो एक साथ आपके खाते में आएगा। सरकार इसे होली का तोहफा बनाना चाहती है ताकि आप इस त्योहार को और धूमधाम से मना सकें।

हर महीने 2500 रुपये की मदद देने का वादा था लेकिन इन 2 महीनों का पैसा अभी तक नहीं आया था जिससे बहनों को इंतजार करना पड़ा। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ये इंतजार खत्म होने वाला है। 15 मार्च से पहले ये 5000 रुपये आपके खाते में जमा होंगे जिससे होली का रंग और गहरा हो जाएगा। लेकिन इस बीच सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि सिर्फ सही हकदार बहनों को ही ये राशि मिले।

अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन सभी महिलाओ को मिलेंगे 7500 रुपये

इन बेचारी महिलाओं को भी मिलना चाहिए लाभ

झारखंड विधानसभा में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने हाल ही में इस योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाया था कि मंईयां सम्मान योजना का पैसा कब आएगा। इसके जवाब में चमरा लिंडा ने कहा कि जनवरी और फरवरी की राशि 15 मार्च तक पात्र बहनों के खाते में पहुंच जाएगी।

लेकिन सीपी सिंह ने एक और जरूरी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि झारखंड की विधवा और दिव्यांग महिलाओं को भी इस योजना में शामिल करना चाहिए। अभी विधवाओं को 1000 रुपये की पेंशन मिलती है लेकिन अगर उन्हें मंईयां सम्मान के तहत 2500 रुपये मिलें तो उनकी जिंदगी आसान हो सकती है।

होली से पहले मिलेगा पैसा, मंत्री चमरा लिंडा ने दी जानकारी

विधायक सीपी सिंह ने सदन में एक और सवाल उठाया था। उनका कहना था कि झारखंड की विधवाओं को 1000 रुपये पेंशन मिलती है लेकिन 18 से 50 साल की विधवा और दिव्यांग बहनों को भी मंईयां सम्मान के तहत 2500 रुपये मिलने चाहिए। साथ ही उन्होंने दिव्यांगों को पेंशन न मिलने की शिकायत की।

जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए राज्य 2 लाख रुपये देता है और केंद्र से भी इतनी ही मदद की मांग है। अगर ऐसा हो तो विधवाओं को 5000 रुपये तक मिल सकते हैं। लेकिन सीपी सिंह ने तंज कसा कि क्या मंईयां सम्मान योजना को केंद्र से पूछकर शुरू किया गया था? इस पर चमरा लिंडा ने भरोसा दिलाया कि होली से पहले पैसा जरूर आएगा।

 मईयां सम्मान योजना वेबसाइट फिर से होगा चालू, 48 घंटे में मिलेगा समाधान!

अगर आपको अभी भी मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिला तो ये करें

अगर आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया ह, तो परेशान न हों। ये देरी सत्यापन या तकनीकी वजह से हो सकती है। पहले अपने आधार को बैंक से लिंक चेक करें, क्योंकि बिना इसके DBT काम नहीं करेगा। इसके बाद अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक ऑफिस में जाकर पूछें कि आपका सत्यापन पूरा हुआ या नहीं।

अगर कोई दस्तावेज जैसे राशन कार्ड या आधार में गलती है तो उसे जल्द ठीक कराएं। आप ऑनलाइन पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर भी स्टेटस देख सकती हैं। अगर सब सही है और फिर भी पैसा नहीं आया तो थोड़ा इंतजार करें क्योंकि सरकार जल्द ही सभी पात्र बहनों तक राशि पहुंचाने वाली है।

Leave a Comment