Maiya Samman Yojana List Check: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 2500 रूपये प्रतिमाह, लिस्ट में देखे अपना नाम

Maiya Samman Yojana List Check: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 1000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया। अब सरकार द्वारा मइया सम्मान योजना की नई सूची 2025 जारी कर दी गई है।

यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन किया था तो आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है तो आपको हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। यदि आप यह जानना चाहती हैं कि इस योजना की सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, योजना के लिए पात्रता क्या है और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana List Check Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana List Check
योजना का नाममइया सम्मान योजना
किस राज्य में लागू हैझारखंड
लाभार्थियों की संख्या57 लाख महिलाएं
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
नई सूची कब जारी हुई2025
आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana List Check 2025

झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना के तहत पहले 1000 रुपये की सहायता राशि दी थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था तो अब इसकी नई सूची जारी हो चुकी है। यदि आपका नाम सूची में आता है तो आपको हर महीने 2500 रुपये की राशि सरकार से मिलेगी।

इस योजना के तहत करीब 65 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था लेकिन उनमें से कुछ महिलाएं अपात्र पाई गईं। अब इस योजना का लाभ 57 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है। नई सूची में सिर्फ उन्हीं महिलाओं का नाम शामिल किया गया है जो योजना की पात्रता को पूरा कर रही हैं। यदि आप भी Maiya Samman Yojana List 2025 में अपना नाम चेक करना चाहती हैं तो आगे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे, आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन

Maiya Samman Yojana List के लिए जरूरी पात्रता

  • आवेदक महिला का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर पहले से कोई सरकारी पेंशन योजना नहीं होनी चाहिए।
  • पीला राशन कार्ड या गुलाबी राशन कार्ड रखने वाली महिलाएं पात्र हैं।
  • आवेदक महिला के पास आधार से जुड़ा सिंगल (एकल) बैंक खाता होना चाहिए

Maiya Samman Yojana List Check करने के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आवेदन पंजीकरण संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maiya Samman Yojana List में अपना नाम कैसे देखें?

मईयां सम्मान योजना की सूची देखने के लिए नीचे विस्तार से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका बताया गया है –

ऑफलाइन तरीके से सूची में नाम देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने गांव की ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां पर मौजूद सहायक कर्मचारी से मईयां सम्मान योजना की सूची मांगें।
  • उसके बाद वह कर्मचारी आपको नई सूची दिखा देगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम देखकर चेक करना है।
  • यदि आपका नाम सूची में है तो आपको हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाएगी।

ऑनलाइन तरीके से सूची चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अगर सूची में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपने मईयां सम्मान योजना 2025 के लिए आवेदन किया था और आपका नाम सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाकर पता करना होगा कि आपका आवेदन रिजेक्ट क्यों हुआ। यदि आवेदन किसी दस्तावेज़ की कमी की वजह से रिजेक्ट हुआ है तो आप फिर से आवेदन कर सकती हैं और जरूरी दस्तावेज़ देकर नाम जुड़वाने का प्रयास कर सकती हैं।

सभी समस्याओं का समाधान 2 मिनट में, इस नंबर से

Maiya Samman Yojana में नया आवेदन कैसे करें?

यदि आप मईयां सम्मान योजना में नया आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • नया आवेदन करने के लिए महिलाएं नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या CSC सेंटर पर जाएं।
  • वहां मौजूद अधिकारी से योजना में आवेदन करने के लिए फॉर्म प्राप्त करें।
  • उसके बाद उस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • और उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • अब उस भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करें।
  • सत्यापन के बाद यदि आप पात्र पाई जाती हैं तो आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ा जाएगा।

Leave a Comment