Maiya Samman Yojana Official Website: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया है।
मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। झारखंड सरकार ने इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है।
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकती हैं। इस पोर्टल पर योजना से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है। इसलिए इस लेख में हम आपको मंईयां सम्मान योजना और उसकी आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से देंगे तो आप लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Official Website Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Official Website |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
शुरूआत | अगस्त 2024 |
राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
लाभार्थी | 18 से 50 साल की महिलाएं |
राज्य | झारखंड |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Maiya Samman Yojana Official Website
मंईयां सम्मान योजना से झारखंड की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की किस्त प्राप्त हो रही है। अब तक महिलाओं को 5 किस्त के पैसे प्राप्त हो चुके हैं जबकि जनवरी और फरवरी के क़िस्त का इंतजार अभी भी महिलाएं कर रही है। मंईयां सम्मान योजना के जनवरी और फरवरी महीने की किस्त का पैसा होली से पहले मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसी बीच झारखंड की उन महिलाओं के लिए भी बड़ी खुशखबरी आ रही है जो इस योजना में अभी तक आवेदन नहीं कर पाई है। अगर आपने भी मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म अभी तक नहीं भरा है तो अब आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर लाभ ले सकती है।
अब तक मंईयां सम्मान योजना में लाभ पाने के लिए राज्य की 67 लाख से भी अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं जिनमें से 59 लाख से भी अधिक महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति मिल चुकी है और इन्हें हर महीने लाभ प्राप्त हो रहे हैं। मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए आप आवेदन आप कैसे करेंगी? इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी हमने नीचे बताया हुआ है।
Maiya Samman Yojana Benefits
- मंईयां सम्मान योजना से झारखंड की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- झारखंड की सभी जरूरतमंद और गरीब महिलाएँ मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले सकती है।
- ये राशि महिलाओ को अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए तथा बेहतर जिंदगी जीने में मदद करेगी।
- सरकार मंईयां सम्मान योजना का ये पैसा DBT से सीधे बैंक खाते में जमा करता है जिससे बिना किसी बिचौलिए के पैसे मिलते है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ सिर्फ झारखंड की मूल निवासी महिला ही ले सकतीं हैं।
- 18 से 50 साल की महिलाएँ मंईयां सम्मान योजना मे आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
- चार पहिया वाहन वाली महिलायें भी मंईयां सम्मान योजना मे आवेदन नहीं कर सकतीं हैं।
अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन सभी महिलाओ को मिलेंगे 7500 रुपये
Maiya Samman Yojana Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Official Website Apply Online
- मंईयां सम्मान योजना मे आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहाँ जाने के बाद होमपेज पर प्रज्ञा केंद्र लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर वहाँ अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
- फिर Enter Aadhar पर क्लिक करके वहाँ अपना आधार नंबर को भरे।
- उसके बाद Capture Biometric चुनिये और फिंगरप्रिंट से सत्यापन करें।
- सत्यापन के बाद आपकी डिटेल्स दिखेंगी फिर आप अपनी फोटो अपलोड करें।
- इतना करने के बाद अब आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसे आप ध्यान से भरे।
- और फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक भरे।
- सबमिट करने के बाद वहाँ से मिली रसीद को प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
नोट:- ये प्रक्रिया CSC लॉगिन वालों के लिए है, अगर आपके पास CSC ID नहीं है तो आप नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या CSC केंद्र में ऑफलाइन अप्लाई करें।