Maiya Samman Yojana Payment New Update: राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने घोषणा की है कि योजना की राशि 8 मार्च 2025 से 14 मार्च 2025 के बीच लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 5000 रुपये की राशि DBT के माध्यम से दी जाएगी।
दो महीने की राशि एक साथ मिलेगी
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार लाभार्थियों को जनवरी और फरवरी की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी कि हर लाभार्थी महिला को 5000 रुपये की किस्त मिलेगी, जो होली से पहले ट्रांसफर कर दी जाएगी।
8 मार्च के बाद मिलेंगे 5000 रूपये
झारखंड सरकार ने घोषणा कर दी है कि 8 मार्च 2025 के बाद मईयां सम्मान योजना की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जैसे ही आपके खाते में मईयां सम्मान योजना की राशि आ जाएगी आपके मोबाइल पर SMS भी आ जाएगा। इसके बाद आप अपना भुगतान स्थिति चेक कर सकती हैं? भुगतान स्थिति चेक करने की प्रक्रिया हमने ऊपर बताई हुई है।

किस्त में देरी का कारण 42,432 फर्जी लाभार्थी पकड़े गए
मईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर में देरी का मुख्य कारण यह है कि लातेहार जिले में 42,432 फर्जी लाभार्थी पाए गए। जांच में पता चला कि इनमें से कई लोग सरकारी कर्मचारी और शिक्षाकर्मी थे, जो योजना का गलत फायदा उठा रहे थे। सरकार ने इन सभी पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं और उनसे ली गई राशि वापस करने को कहा गया है।
Maiya Samman Yojana Helpline Number
बैंक खाता आधार से लिंक नहीं तो क्या होगा?
जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, उन्हें फिलहाल राशन कार्ड सत्यापन के आधार पर राशि ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन सरकार ने निर्देश दिया है कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपना KYC अपडेट करवा लें और अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं, अन्यथा भविष्य में वे मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
राशन कार्ड सत्यापन से मिलेंगे पैसे
जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनके लिए सरकार ने एक विशेष व्यवस्था की है। राशन कार्ड सत्यापन के आधार पर किस्त की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना होगा।
मईयां सम्मान योजना स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप भी मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर जान सकती हैं –
- अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
- अपने बैंक स्टेटमेंट में देखें कि 5000 रुपये की राशि क्रेडिट हुई है या नहीं।
- यदि आपके पास इंटरनेट बैंकिंग नहीं है, तो आप बैंक शाखा या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपनी राशि चेक कर सकती हैं।
- सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप अपनी किस्त की स्थिति देख सकती हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको मईयां सम्मान योजना से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट दी हैं। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपको 8 से 14 मार्च 2025 के बीच अपने बैंक खाते की जांच करनी चाहिए। साथ ही, जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना KYC अपडेट करवाना जरूरी है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें और इसी तरह की अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहे।